Submit Your Ads Free Click Here

post-ad

Sunday, 21 August 2016

Top 10 Hair Growth Tips

》हेयर ग्रोथ के 10 टॉप टिप्स
1) हेल्दी डाइट :-
लंबे और घने बालों के लिए डाईट में प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स जरुरी है। अपनी डाईट में वैसे फूड को शामिल करें जिसमें विटामिन ए, बी, सी, ई के साथ-साथ आयरन, जिंक, मैग्नेशियम और सेलेनियम जैसे तत्वों की अच्छी मात्रा मौजूद हो।

Find more desi nuskhe and health tips at health fitness trick

http://healthfitnesstrick.blogspot.in
2) अरंडी तेल से मसाज :-
अरंडी तेल (Castor Oil) में विटामिन ई के साथ बालों की ग्रोथ के लिए जरुरी औमेगा फैटी-9 एसिड रहता है। इस तेल से बालों के स्कैल्प की मसाज करने से बाल कुदरती तरीके से लंबे और घने होते हैं। वैसे अरंडी का तेल काफी गाढ़ा होता है, अगर इसके साथ बराबर मात्रा में नारियल तेल, जैतून का तेल और बादाम का तेल मिला लिया जाए तो यह और असरदार हो जाता है। सभी तेलों को मिलाकर 5 मिनट तक बालों के स्कैल्प की मसाज करें। चालीस मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से बालों को धो लें। ऐसा नियमित करने से जल्द ही बालों की लंबाई में असर दिखने लगेगा।
3) स्कैल्प की मसाज :-
मसाज करने से बालों की जड़ स्कैल्प तक रक्त संचार तेज होता है और इससे बालों के बढ़ने की गति में तेजी आती है। इसके अलावा हफ्ते में एक दिन गुनगुने तेल और हेयर मास्क से बालों की डीप कंडीशनिंग करने से भी काफी असर होता है। बालों में गुनगना तेल या कंडीशनर लगाएं। ऊंगलियों से पांच मिनट तक स्कैल्प की मसाज करें।
4) बाल को नीचे की और झुकाएं :-
बालों को लंबा करने के लिए यह सबसे पॉपुलर ट्रिक है। आमतौर पर लड़कियां और बाल धोने के बाद बाल सुखाने के लिए बालों को नीचे करती है। दो से पांच मिनट तक सर झुका कर बालों को नीचे झुकाने से बालों के बढ़ने की गति तेज होती है। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से बालों के जड़ से रक्त संचरण बढ़ते हुए बालों की शिराओं तक पहुंचती है। नतीजा बालों की लंबाई बढ़ती है।

No comments:

Post a Comment